दिल्ली प्रदूषण का मौसम
दिल्ली में प्रदूषण एक मौसम की तरह हो गया है जो हर साल नवम्बर के महीने से शुरू होता है और जैसे-जैसे ये बढ़ता जाता है वैसे-वैसे मीडिया इसके बारे में टीवी पे दिखना चालू कर देते हैं नेता अपनी नेतागिरी करते है स्कूल, दफ्तर आदि को बंद कर दिया जाता है लोग मास्क पहना चालू कर देते इस बार तो कोरोना ने पहले ही लोगो को मास्क पहना दिया हैं। लोग सरकार पे और सरकार पडोसी राज्य पे आरोप लगाती है धीरे-धीरे गर्मी आने लगती है और सब लोग शांत हो जाते है ओर ये त्यौहार खत्म हो जाता है लेकिन इस बीच इसका कोई हल नहीं निकल पाता। हर साल की तरह इस साल भी ये मौसम आने वाला हैं अब नवम्बर के आने में कम दिन रह गए हैं किसान अपनी पराली को जलाना शुरू कर चुके धीरे-धीरे ये धुंआ दिल्ली में उठ के आने लगेगा ओर ये पूरा चक्र फिर से शुरू हो जाएगा दिल्ली में प्रदूषण का कारण दिल्ली में प्रदूषण होने का एक मुख्य कारण है पंजाब और हरियाणा में पराली(Stubble) का जलाना। हर साल इन राज्यों में किसान फसल काटने के बाद बची हुई पराली को को जला देते हैं क्यूंकि सरकार इनसे होने वाले नुकसान की भरपाई उन्हें नहीं देती हैं किसान को फिर कोई ओर रास्त...